CG: पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात, ई-रिक्शा खरीदने मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का सहयोग

रायपुर। छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत मंडल में 03 वर्षों से अधिक समय से पंजीकृत महिला हितग्राही जिसका ड्राईविंग लाईसेंस बना हो वे पात्र होंगे। श्रम विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को ई-रिक्शा के लिए 01 लाख 50 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राही के बैंक खाते में अन्तरण की जावेगी। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके जीवन स्तर को सुधार करने का महत्वपूर्ण योजना है, जिससे वे ई-रिक्शा का संचालन कर अधिक आय अर्जित कर पायेंगे। उक्त योजना के संबंध में हितग्राही अधिक जानकारी या आवेदन की प्रक्रिया हेतु कार्यालय श्रम पदाधिकारी कांकेर अथवा जनपद पंचायतों के श्रम संसाधन केन्द्र में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *