CG:गांव लखना में अज्ञात युवती का शव तालाब में तैरता हुआ मिला

रायपुर। अभनपुर के गांव लखना में आज सुबह एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि हत्या या किसी अन्य कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को बाहर निकालकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही युवती की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *