दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 की मौत

रायपुर। महासमुंद जिले में दर्दनाक सड़क हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और दो बच्ची शामिल है। तीन अन्य लोग घायल है। सभी को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के है।

मिली जानकारी के अनुसार , घटना नेशनल हाईवे एनएच-53 में हुई। झारखंड, धनबाद जिला के वासेपुर निवासी अफरोज खान अपने परिवार के छह लोगों के साथ महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले गये हुये थे। काम खत्म कर सभी वापस झारखंड अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महासमुंद, जिला पिथौरा थाना क्षेत्र के जामपाली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी स्विफ्ट कार पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब कार चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटी खाते हुये सीधे सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई।

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से पिथौरा अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान डाॅक्टरों ने कार सवार शमा खान 36 वर्ष, जरीन खान 9 वर्ष और आतीश खान 19 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार सवार घायल अफरोज खान 45 वर्ष, सीबू खान 25 वर्ष और तीसरे घायल व्यक्ति को पिथौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीनों ने उपचार के बाद छुट्टी ले ली। वहीं, मृतकों का उपचार के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *