रायपुर। महासमुंद जिले में बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार हो गए. सभी नाबालिग 2 से 3 बजे के बीच च खिड़की की ग्रील तोड़कर परिसर से भाग निकले.
मिली जानकारी के अनुसार , बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सोमवार सुबह 8 बजे सभी नाबालिग फरार हो गए.सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे.
इनमें एक बालक दुष्कर्म, दो चोरी के मामलों में निरुद्ध थे, जबकि अन्य पर एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. फरार नाबालिगों का संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और ओडिशा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बताया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे परिसर की जांच की जा रही है. फरार बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है.
