रायपुर। कबीरधाम जिले में एक एएसआई की लाश बिस्तर पर मिली है। इस वाक्या को उनके साथी द्वारा देखा और इसकी सूचना सीनियर पुलिस अधिकारी को दी गई। आरक्षक की मौत कैसे हुई इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार , ये पूरी घटना थाना चिल्फी की है। मृतक सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे की ड्यूटी मंगलवार 7 अक्टूबर को VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाईं गई थी। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने हेतु साथी आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर आवाज दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर आरक्षक द्वारा दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया। जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए।आरक्षक द्वारा छूकर देखने पर उनका शरीर पूरी तरह ठंडा था, उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य स्टाफ द्वारा भी जांच करने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं पाई गई, जिससे उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई। मामले में परिजनों को सूचित कर पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई कर रही है। सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में थाना चिल्फी में 28.04.2025 से पदस्थ थे।
