CG: सुरक्षबलों ने नक्सल डंप से राइफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद

रायपुर। सुकमा जिले में सुरक्षबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था उसमें बोधराज पाड़र के जंगलों में नक्सली डंप बरामाद किया गया है. 315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखी गई थी जानकारी के अनुसार, एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन और एएसपी (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी के तहत 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम को बोदराजपदर के जंगल में भेजा गया था. यहां नक्सलियों के अवैध गतिविधियां की सूचना मिली थी. गहन तलाशी के बाद नक्सलियों के डंप को बरामद कर लिया गया.

नक्सल डंप से मिले हथियार और जिंदा कारतूस

.315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल – 1 नग
7.62×39 मिमी के 47 जिंदा कारतूस
7.62×51 मिमी के 2 जिंदा कारतूस
एक एल्यूमिनियम कंटेनर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *