CG: बिजली का करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। खैरागढ़ जिले में किसान ने बिजली का करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार किया। शिकार बाद के मांस पकाकर खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी वन विभाग की टीम ने दबिश देकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला , खैरागढ़ जिले के ग्राम खुड़मुड़ी का है। जहां पेखन वर्मा ने अपने खेत में (किसान )बिजली का करंट बिछाकर जंगली सूअर का शिकार किया। बाद में साथी बुजलाल कंवर, सेवनदास और मेन कुमार के साथ मिलकरउसको खाने की तैयारी का रहा था। इस बीच में वन विभाग को सूचना मिली की गांव में वन्यजीव शिकार किया जा रहा है। सूचना के मिलते ही वन विभाग की टीम ने तलाशी वारंट लेकर गांव में कार्रवाई की। टीम जब आरोपियों के घर पहुंची, तो वहां मांस पकाया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि यह मांस जंगली सूअर का है। वन विभाग ने पेखन वर्मा के घर से जंगली सूअर का मांस, एक बसूला, दो कुल्हाड़ियां, एक हंसिया और तीन कड़ाहियां जब्त की हैं। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। खैरागढ़ डीएफओ पंकज राजपूत का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *