पीएम इंटर्नशिप योजना में युवाओं को मिलेगी 9000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति

रायपुर। भारत के युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। जिन युवाओं के पास रोजगार नहीं है ,उनको इस योजना के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित कंपनी और संस्थान में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। और आने वाले समय में बेहतर रोजगार संभावनाएँ विकसित होंगी।पीएम इंटर्नशिप योजना में युवाओं को 9000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी।

6 से 9 महीने तक क्लास के माध्यम से युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करेगा।पीएम योजना के चलते युवाओं का आने वाला भविष्य एक सही दिशा में जायेगा। पीएम इंटर्नशिप योजना से जुड़ने के लिए माय भारत प्लेटफॉर्म जाकर लॉगिन करें। कोई भी युवा पहले mybharat.gov.in माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें स्वतः प्रधानमंत्री इंटर्नशिप वेबसाइट से जोड़ दिया जाएगा। इससे आवेदन प्रक्रिया सहज, सरल और सुगम हो सकेगी, तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *