रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला में देर रात औद्योगिक क्षेत्र स्थित 3D फैक्ट्री में हुए भीषण हादसा हुआ। जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि अन्य मजदूर घायल हो गए है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, 108 एंबुलेंस और बचाव दल राहत एवं सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के संचालन पर रोक लगा दी है। । मृतकों के परिजनों को फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
CG: उरला की 3D फैक्ट्री में ब्लास्ट तीन मजदूरों की मौत
