रायपुर। कोयला घोटाले में मामले जेल में बंद सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने कुर्क कर दी है।एसीबी-ईओडब्ल्यू के द्वारा की गई यह पहली बड़ी कार्रवाई है। ब्यूरो के अपराध क्रमांक-22/2024, धारा 13 (1) बी, 13 (2) पीसीएक्ट 1988 के प्रकरण में सौम्या चौरसिया के द्वारा बेनामी नामों से अर्जित की गई 16 अचल सम्पत्तियों को विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर छ.ग. के द्वारा अंतरिम कुर्की आदेश जारी किया गया है।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार लोकसेवक के द्वारा अर्जित असमानुपातिक प्रकरण में सम्पत्तियों के कुर्की किये जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा पहली कार्रवाई है।
विदित हो कि सौम्या चौरसिया के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज है, जिसमें सौम्या चौरसिया के द्वारा लगभग 45 अचल सम्पत्तियां कीमती लगभग 47 करोड़ रूपये को अपने करीबी रिश्तेदारों (सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया एवं अन्य) के नाम से खरीदे जाने के साक्ष्य पाये गये हैं।
