रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने भर्ती निकाली है। महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक के 55 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आए पढ़े आवेदन करने का पूरा प्रोसेस।
आवेदन की तिथि – आप आवेदन 10 अक्टूबर से कर सकते है।
आवेदन की लास्ट डेट – आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2025 है।
एग्जाम फीस – SC-ST,OBC और PWD के लिए- 300 रुपए अन्य- 400 रुपए
शैक्षणिक योग्यता- मास्टर इन सोशल वर्क,सोशियोलॉजी,साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री या फिर लॉ की डिग्री
आयु सीमा – न्यूनतम- 21 साल
अधिकतम- 30 साल
कब होगी परीक्षा– संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन
अगर आप भी महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक के 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/ पर जाएं।https://www.psc.cg.gov.in/
इसके बाद भर्ती से संबंधित रिक्तियों के अनुभाग पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करके पूरी जानकारी भर दें।
अब अपने जरूरी दस्तावेज जमा करें और फीस जमा करके सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आप उसका प्रींटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
