रायपुर। दुर्ग जिले में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली है। पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आसपास के लोगो से पुलिस पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार , कुछ को लोगों बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कुछ लोग बिल्डिंग में गए तो उन्होंने देखा कि सीढ़ी के पास बच्ची जोर-जोर से रो रही है। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई। मौके पर जामुल थाने की पुलिस पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वही लावारिस बच्ची के परिजनों की भी तलाश करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
