रायपुर। बीजापुर जिले के जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों के आंखों में इंफेक्शन हो पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही से मरीजों को काफी तकलीफ हो रही है।इस पुरे मामले में आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है.जो तीन दिन के भीतर आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को जांच रिपोर्ट देगी.जानकारी के मुताबिक़, 24 अक्टूबर को बीजापुर जिला अस्पताल में उसुर ब्लॉक के 14 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था. जिसमे 9 मरीजों की आँख में इंफेक्शन हो गया. जिसमे एक पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं. जांच में मरीजों की आँख में इंफेक्शन पाया गया. जिसमे 6 मरीजों में मामूली इंफेक्शन और तीन की स्थिति की गंभीर है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 9 मरीजों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
नेत्र आपरेशन के बाद मरीजो की आँखों में उत्पन्न जटिलता से हड़कंप मच गया है. मरीजों के परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका आरोप है ऑपरेशन के बाद उचित देखभाल नहीं हुई है और न ही दवाइयां समय पर मिली है. जिसके बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है नेत्र आपरेशन के बाद जटिलता के मामले में आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है. इस टीम में राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ निधि अत्रिवाल, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉ महेश साण्डिया और नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय जगदलपुर डॉ सरिता थॉमस शामिल हैं. यह टीम आँख के आपरेशन में आई जटिलता के कारणों और ऐसी घटना दोबारा न हो इसकी जांच करेगी. यह जांच टीम तीन दिन में अपनी रिपोर्ट आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को सौंपेगी.
