मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 2 ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

रायपुर। सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांवो में डर का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुकमा जिले के केरलापाल थाना इलाके के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है। नक्सलियों ने रविवार देर रात धारदार हथियार से दोनों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है मुखबिरी के शक में दोनों ग्रामीण की हत्या की गयी है।

तीन नक्सली गिरफ्तार

बता दें, रविवार को पुलिस ने एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुकमा से तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। ये नक्सली बड़े आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वाले थे। चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेंटापाड़ के नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *