Chhattisgarh

विधायक अमर अग्रवाल ने दिए निर्देश, ट्रांसफार्मर में फाइबर के कट आउट बाक्स लगेंगे

बिलासपुर विधायक ने जर्जर व खुले बाक्स को लेकर बिजली कंपनी को इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कंपनी प्रस्ताव बनाया। अब नए कट आउट बाक्स लगाने के लिए तीन हजार बाक्स खरीदे गए हैं। जल्द ही इन्हें शहर में लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।ट्रांसफार्मर के नीचे कट आउट बाक्स लगा होता है। अब तक यह बाक्स लोहे के होते थे। लोहे की वजह से ही चोर इसे पार कर देते थे।

यही कारण है शहर के भीतर अधिकांश बाक्स से ढक्कन गायब हैं। इसके अलावा लोहे की होने के कारण जंग लगने के बाद जर्जर हो गए हैं। यह बाक्स जमीन से बेहद नजदीक होता है। इस कारण खुले बाक्स से खतरा भी रहता था। लोहे के बाक्स को असामाजिक तत्वों के द्वारा कबाड़ियों को सस्ते दाम में बेच दिया जाता है। जिससे नुक़सान भी होता था और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।

बिजली की यह समस्या जब विधायक अमर अग्रवाल के पास पहुंची तो उन्होंने आम जनता की इस समस्या को न केवल गंभीरता से लिया बल्कि, बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों से बात की और इसे बदलकर सुरक्षित कट आउट बाक्स लगाने के निर्देश दिए। कंपनी ने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कट आउट बाक्स खरीने का निर्णय लिया। खरीदी के दौरान यह ख्याल रखा गया कि सुरक्षित बाक्स लगाए जाए।

इसलिए फाइबर के तीन हजार बाक्स की खरीदी गई। अब जहां- जहां बाक्स की आवश्यकता है, वहां इसे लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर में विद्युत विभाग के दो जोन कार्यालय है। एक तोरवा में और दूसरा नेहरू नगर में है , जहां कार्यपालन यंत्री बैठते हैं।

दोनों ही कार्यालय से नगर संभाग को विधिवत सप्लाई की जाती है। ट्रांसफार्मर के कट आउट बाक्स की यह दिक्कत शहर के दोनो डिवीजन में थी। पर अब इससे समस्या से बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ट्रांसफार्मर के नीचे वितरण बाक्स से अब खतरा नहीं रहेगा।

शहर में ज्यादातर ट्रांसफार्मर सड़क किनारे हैं या फुटपाथ लगे हैं। नियमानुसार तो ट्रांसफार्मर सुरक्षित जगह पर होनी चाहिए। इसी वजह से लोग ज्यादा डरे हुए रहते हैं। पैदल या गाड़ी से गुजरते समय यदि जरा सा भी कट आउट बाक्स से टकरा गए तो यह उनका खतरा साबित होता है। लेकिन, फाइबर के बाक्स लगने के बाद इस तरह की दुर्घटना की आशंका ही नहीं रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button