CG:पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक की हत्या, बाईपास के पास मिला शव

रायपुर। बिलासपुर जिले से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया।पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.आरोपियों ने चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंककर सभी फरार हो गए. मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी. मौका देखकर आरोपियों ने ओम लहरे से मारपीट की और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. पुलिस से बचने के लिए लाश को फदहाखार-चांदमारी बाईपास के पास ठिकाने लगा दिया.

दहाखार-महमंद बाईपास के पास मिली लाश
शव मिलने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को घसीटने से सड़क पर खून के निशान मिले हैं. घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए. शव पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *