दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए

रायपुर। उपमुख्यमंत्री साव ने स्कूली बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई के लिए साय सरकार 30 हजार रूपए की सहायता देगी। उपमुख्यमंत्री साव ने आज राजधानी के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल मीनल, चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद रामहिन कुर्रे एवं रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी। छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने साकार कर सकेगीं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए छात्राओं का पंजीयन जल्द शुरू किया जाएगा। छात्राओं को अपने कॉलेज के माध्यम से या ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। साव ने यह भी बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया बहुत ही आसान रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *