रायपुर। मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में भिलाई निवासी 24 वर्षीय मुस्कान तिवारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार वह कुछ साथियों के साथ रिसॉर्ट में रुकी थी और बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद उसके साथ आए लोग रिसॉर्ट से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा।
