रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 19 वर्षीय आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कांकेर जिले के कोकपुर निवासी भारती नेताम के रूप में हुई है। वह रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी और पिछले 6–7 महीनों से कोंडागांव निवासी छात्र सावंत बघेल के साथ किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगा
CG:रायपुर में लिव-इन पार्टनर की मौत से सनसनी, हत्या का शक
