CG: हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, BSP कर्मी की मौत

रायपुर। देर रात हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बीएसपी के ठेका कर्मी की मौके पर हो गई. वही दो लोग घायल है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है

जानकारी के मुताबिक, घटना भिलाई नगर थाना इलाके की है.तक की पहचान श्याम राव के रूप में हुई है वह ससुराल मरोदा से दो लोगों के साथ एक ही बाइक खुर्शीपार स्थित निवास आ रहे थे. सेंट्रल एवेन्यू के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद श्याम राव को 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हुए हैं. मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद हाईवा छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *