CG: मुंगेली के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, PMKVY 4.0 के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण

रायपुर। जिले के युवाओं एवं कुशल श्रमिकों को औपचारिक कौशल प्रमाणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी (जमकोर), द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत पहले से कार्य का अनुभव रखने वाले हितग्राहियों को अल्पावधि प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

प्रशिक्षण के लिए टू हीलर सर्विस टेक्नीशियन, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डोमेस्टिक आईटी हेल्प डेस्क अटेंडेंट, जल वितरण संचालक तथा सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्य मित्र) सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेड शामिल किए गए हैं। चयनित हितग्राहियों को 30 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे हितग्राही ले सकेंगे, जिन्हें संबंधित कार्य का कौशल ज्ञान है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेज एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ 07 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी (जमकोर), मुंगेली में आवेदन जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए लेखापाल भूपेन्द्र देवांगन मोबाइल नम्बर 9907782001 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *