रायपुर। देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है। चारों युवक एक ही बाइक में साप्ताहिक बाजार डिंडा से अपने घर लौट रहे थे.इसी दौरान पीपरपान मोड़ के पास ईंट लोड ट्रैक्टर से जा टकराई. घटनास्थल पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया. वहीं दो युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
पूरी घटना ,बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र का है। रविवार देर शाम चार युवकों बाजार से वापस आ घर आ रहे थे। तभी मोड़ के पास ट्रैक्टर से टकरा गए । चार युवकों की मौत हो गई। मरने वालो युवकों का नाम और उम्र अभी पता नहीं चल पाया है।
हादसे की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
