CG: मछली पालन विभाग द्वारा मछुआरा समिति को वितरित किया गया मछली पकड़ने का जाल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। शासन की मंशानुसार गांव-गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए जरूरतमंद हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी कड़ी में मछली पालन विभाग, जिला कोण्डागांव द्वारा आदिवासी मछली पालन सहकारी समिति मर्यादित निराछिंदली, विकासखंड केशकाल के सदस्य कृष्णा नाग को मछली पकड़ने हेतु आधुनिक मछली जाल वितरित किया गया। इस सहायता से समिति के सदस्यों को मत्स्य पालन कार्य में सुविधा मिलने के साथ-साथ उनकी आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *