CG: चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

रायपुर। गरियाबंद जिले में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव में एक पति अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था। पति राम कुमार का बीती रात अपनी पत्नी मोनिका, उम्र 32 वर्ष किसी बात को लेकर कहासुनी हुई .मामला मारपीट तक पहुंच गया।आरोप है कि राम कुमार ने बेल्ट से मोनिका की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि मोनिका की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस जरहीडीह गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति राम कुमार को हिरासत में लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात से शुरू हुआ और मारपीट के दौरान वास्तव में क्या परिस्थितियां बनीं। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *