CG: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती

रायपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर, विकासखंड घरघोड़ा, जिला रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा आधार पर रिक्त पदों की भर्ती हेतु 3 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे से विद्यालय परिसर में वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह संविदा आधार पर होगी और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होने तक की जाएगी। रिक्त पदों में पीजीटी राजनीति विज्ञान, पीजीटी इतिहास, पीजीटी अर्थशास्त्र और काउंसलर के एक-एक पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों का अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई) में दक्ष होना अनिवार्य है तथा एनईएसटीएस एवं ईएमआरएस के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इससे पहले भी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया था, लेकिन उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण पद रिक्त रह गए थे। शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता बनाए रखने के लिए पुनः भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट emrschharratangar.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *