रायपुर। बिहार के राजधानी पटना में खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। खान सर की कोचिंग में कोचिंग में तोड़फोड़ की है साथ ही गोलिया भी चली है।
मिली जानकारी के अनुसार , पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई।मंगलवार रात लगभग 10 :10 बजे असामाजिक तत्वों ने इंस्टीट्यूट में पथराव और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मौके पर पुलिस पहुंचकर कर करवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में यह सामने आया है कि पटना स्थित एक अन्य कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोग कथित रूप से पथराव और तोड़फोड़ की घटना में शामिल थे। कोचिंग संस्थान के संस्थापक फैसल खान ने दावा किया कि घटना के दौरान गोलीबारी भी हुई। फैसल ‘खान सर’ के नाम से लोकप्रिय हैं ।
खान ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया, ‘‘पास के एक कोचिंग संस्थान से जुड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया, हमारे गार्ड की बुरी तरह पिटाई की और गोलीबारी भी की। उनकी मुख्य नाराजगी इस बात को लेकर है कि कोई व्यक्ति इतनी कम फीस में छात्रों को शिक्षा कैसे दे सकता है, और हर वर्ष हजारों सफल परिणाम कैसे दे सकता है।’’
