रायपुर। एक नवविवाहिता ने आत्मघातक कदम उठाया जिसमें उसकी मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में दुःख का पहाड़ टूट गया है। मिली जानकारी के अनुसार ,ये पूरा मामला बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरनाडीह ग्राम के पीपरपारा का है। जहां पर एक महिला की लाश कुंए में फांसी के फंदे से लटकती हुए मिली है।मृतिका की पहचान अंजली सिंह 21 साल के रूप में हुई है। मृतिका कुछ दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल गई थी। फिर वहां ऐसा क्या हुआ की उसने ये कदम उठा लिया। इसका पता अभी नहीं चल पाया है।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
नवविवाहिता की कुएं में लटकी मिली लाश
