रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री साय जगदलपुर में बस्तर दशहरा पर्व के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना
