रायपुर। बीजपुर में आज नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया था।
मिली जानकारी के अनुसार ,बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना की सीमा पर मुठभेड़ हुई। मरने वाले दोनों नक्सली की पहचान हिड़मा पोडियम और मुन्ना मड़कम के रूप में हुई है। नक्सली हिड़मा पोडियम (34 वर्षीय) पीपीसीएम कंपनी नम्बर 02 का सदस्य था। दूसरा नक्सली मुन्ना मड़कम (25 वर्षीय) नंबर 01 सदस्य था। दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ स्थल से दो पुरूष माओवादियों के शव, 1 नग – 303 रायफल, 1 नग – 12 बोर बंदूक, 4 नग – जिंदा राउण्ड, बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्केनर सेट सहित विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित नक्सल संगठन के अन्य सामान बरामद किए गए।