दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत,1 घायल

रायपुर। कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि 1 अन्य लोग घायल है।बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। इस पूरी घटना से परिजनों के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट गया है।

जानकारी के अनुसार ,घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है। सभी परिवार के लोगों करीब 5 बजे घूमने निकले थे। तभी आचनक रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में 1 ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हुई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *