सरसो के खेत में 4 साल की बच्ची से रेप

रायपुर। बिहार में एक 4 साल की बच्ची से कुछ अज्ञात लोगो ने रेप किया। उसके बाद बच्ची की गलादबाकर हत्या भी कर दी। आस पास के लोगों को बच्ची का शव मिला जिसके बाद इस पूरी घटना की सुचना पुलिस को दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार ,ये पूरा मामला बिहार के खगड़िया जिले के गंगौर सहायक थाना क्षेत्र का है। जहां 4 साल की बच्ची से सरसों के खेत में कुछ दरिंदो इस घटना को अंजाम दिया है। बच्ची के परिजन आशंका जता रहे है। बिस्कुट खिलाने के बहाने बच्ची को घर से ले गए, फिर उसके दुष्कर्म किया और फिर पहचान छिपाने के लिए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी घटना के बाद पूरे परिवार वालों का बुरा हाल है। आसपास के इलाके में सभी डरे और दुखी भी है।

[पुलिस ने इस पूरी घटना जांच शुरू कर दी। गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है और पुलिस इस बिंदु पर भी गहन जांच कर रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *