Chhattisgarh

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक काल से मिल रहा है समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। खरोरा तहसील के भडहा ग्राम निवासी योगेश घृतलहरे ने अपने दोनों बच्चों के निवास प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी को लेकर शिकायत की थी। उनका कहना था कि उनको दोनों बच्चे गौतम और चंदा का निवास प्रमाण पत्र उनके स्कूल में जमा करना था। जिसके लिए उन्होनें आवेदन किया था। लेकिन महीनेभर से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी नहीं बना। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और निवास प्रमाण पत्र को दिलवाया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता योगेश घृतलहरे ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button