Chhattisgarh

कर्ज से परेशान युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-मेरे जाने के बाद परिवार वालों को परेशान मत करना

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है। सुसाइड नोट में मौत का कारण कर्ज से परेशान होना बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक तेलीबांधा थाना क्षेत्र के गली नंबर 7 में रहता था। मृतक युवक का नाम नीरज कामरानी है। बताया जा रहा है कि नीरज पर कर्ज था और इसी वजह से वो काफी परेशान रहता था। उसने अपने मकान के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है… आज फांसी लगा रहा हूं, कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं। नोट में दो महिलाओं का भी जिक्र है।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि युवक पर किस तरह का कर्ज था।

नीचे पढ़े सुसाइड नोट…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button