रायपुर। कोरबा जिले में एक व्यापारी की लाश तालाब में तैयारी हुई मिली है। आसपास के लोगो ने शव को तैराते हुए देख और इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की करवाई कर रही है।मिली जानकारी अनुसार , मामला कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र स्थित राधासागर तालाब का है। सोमवार की सुबह एक कपडा व्यापारी की लाश तालाब में मिली है। शव की पहचान जुगल अग्रवाल (45 साल) के रूप में हुई है। तालाब के पास बच्चे खेल रहे थे। तभी बच्चों ने पानी में तैरते शव को देखा।
शव को देख कर हड़कंप मच गया। बच्चों ने शोर मचाया आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला जुगल अग्रवाल (45 साल) कपड़ा व्यापारी है। वह अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर ‘जुगल क्लॉथ स्टोर’ के नाम से दुकान चलाते थे। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले थे। मॉर्निंग वॉक के बाद तालाब में गए थे। माना जा रहा है वह तालाब में गिर गए और उसकी मौत हो गयी। हालांकी पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आगे की जांच के बाद ही पता चल पायेगा मौत कैसे हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
