रायपुर। दुर्ग जिले एक बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी है। बेटे ने पिता को इतनी बुरी तरह पीटा जिससे उसकी जान चली गई है। इस घटना के बाद से आसपास में डर का माहौल है। पुलिस के मुताबिक ,घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के अकोला गाँव की है। 4 अक्टूबर के दिन मृतक होरीलाल साहू शराब पीकर। नशे की हालत में घर पंहुचा और परिवार वालों से गाली गलौज करने लगा। आरोपी बेटे गजेंद्र साहू को भी गालियां देने लगा। बेटे ने पिता को शराब पीकर गाली गलौज करने से मना किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों का झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पिता के साथ मारपीट करने लगा। उसने अपने पिता को हाथ मुक्का से मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इससे उसका सिर जमीन से टकरा गया और सिर में गंभीर चोटें लग गयी। होरीलाल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गजेन्द्र साहू के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बेटे ने अपने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
