Chhattisgarh

Raipur South by-election : मतदान करने का समय खत्म

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक 46.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं भटगांव स्थित मतदान केंद्र के बाहर BJP कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि नारेबाजी को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी बहस हुई।

कुछ देर बाद उपचुनाव का कुल आंकड़ा जारी किया जाएगा। बता दें कि इस सीट से मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। सुनील ने सुबह शुभ मुहूर्त में मतदान किया।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला। अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला। दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button