दिनदहाड़े नर्स की हत्या खून से लथपथ मिली लाश

रायपुर। राजधानी में एक युवक ने दिनदहाड़े युवती की हत्या कर दी है। मृतिका की लाश घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने घर घुसकर नर्सिंग स्टाफ की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही हैं। मृतिका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) जोकि मनेंद्रगढ़ की निवासी है। मृतिका युवती पेशे से नर्स थी । कुछ समय पहले ही टिकरापारा इलाके में रहने आई थी। इस हत्याकांड से लोगों में सनसनी है।टिकरापारा पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *