पॉलीथिन में लिपटा हुआ नवजात बच्चे का शव मिला

रायपुर। राजधानी के अंबेडकर हॉस्पिटल में एक नवजात बच्चे का शव मिला हुआ है। अस्पताल के 10 फिट की दूरी में एक सफाई कर्मचारी को नीले पॉलीथिन में लिपटा हुआ नवजात शव मिला है। सफाईकर्मी ने चीख मचाई तो वार्ड-बॉय दौड़े। इसके बाद अस्पताल में मौजूद मौदहापारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है और अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अस्पताल के रिकार्ड खंगाल रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे का जन्म अंबेडकर अस्पताल में ही हुआ था या उसे बाहर से यहां लाकर रखा गया है, हालांकि इस मामले में अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *