1 करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा मारा गया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो रही है. इसमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा मारा गया है। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि हिड़मा के अलावा उसकी पत्नी राजे सहित कुल 6 नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों ने बरामद किए है।

मिली जानकारी के अनुसार , ये पूरी मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के सीताराम राजू ज़िले के जंगलों में मंगलवार सुबह को हुई। इस पूरे ऑपरेशन को आंध्र प्रदेश की स्पेशल ग्रेहाउंड फोर्स ने सफल बनाया है। मार गए 6 नक्सलियों के शव को सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिड़मा के एनकाउंटर की पुष्टि की है।

150 से अधिक जवानों का हत्यारा था माडवी हिड़मा
बता दें कि कुख्यात हिड़मा को सुरक्षा बलों के खिलाफ उसके अभियानों के लिए जाना जाता है। 3 अप्रैल 2021 को सुरक्षाबल पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की बटालियन नंबर-1 के कमांडर माड़वी हिड़मा को पकड़ने निकले थे, लेकिन मौके पर नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया और इस मुठभेड़ में 22 जवानों की मौत हो गई थी। वहीं अप्रैल 2017 के बुर्कापाल हमले में सीआरपीएफ के 24 जवान शहीद हो गए थे। दंतेवाड़ा हमले में सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हो गए थे। राज्य पुलिस के मुताबिक, दंतेवाड़ा हमले में भी हिड़मा ने सामने से नेतृत्व किया था।

मारे गए नक्सलियों की पहचान
माडवी हिडमा – CPI (माओवादी) का सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM)
राजे (राजक्का) – डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) हिडमा की पत्नी
चेल्लुरी नारायण उर्फ सुरेश – सब जोनल कमेटी मेंबर (SZCM)
टेक शंकर
अन्य दो नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *