मोदी 3.0 में जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में बनाए गए सदन के नेता

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बीजेपी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। मोदी 3.0 में उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। अभी तक राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल थे।

नड्डा के पास मोदी 3.0 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और उर्वरक व रसायन मंत्रालय का जिम्मा भी है। राज्यसभा की वेबसाइट पर भी नड्डा का नाम बतौर सदन का नेता अपडेट किया गया है।

जून में समाप्त होगा भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल

भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था। उन्हें आम चुनाव के चलते छह महने का विस्तार दिया गया था। उनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *