सिलेंडर फटने से ढहा मकान, 5 लोगों की मौत…. कई घायल

रायपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल है। सभी को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ,जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार , ये दर्दनाक हादसा पुरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव का है। देर शाम गुरुवार एक मकान में सिलेंडर फटने से मकान गिर गया।जिसमें पांच लोगों की दबकर मौत हो गई। मरने वालों में दो वयस्क और पांच बच्चे हैं। ब्लास्ट के बाद आसपास में हड़कंप मच गया। लोगों की चीख पुकार मच गयी। हादसा इतना भयानक था की इसकी चपेट में आसपास के घर भी आ गए। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सभी को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र वर्मा ने बताया, “रात करीब 9.15 बजे 5 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। इनमें 3 बच्चे हैं। उनके शव मोर्चरी में हैं। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृत लाए गए लोगों में 2 बच्चे 7 साल के थे और एक 8 साल का बच्चा शामिल है। अन्य दो 30 और 40 साल के पुरुष हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, अयोध्या की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *