गरियाबंद। प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाते पत्नी को देख लेने पर पति को बड़ी सजा मिली। पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हमेशा के लिया हटा दिया। परिजनों को शक होने पर घटना का खुलासा हुआ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के पांडुका थाने के कोपरा गांव निवासी प्रतिमा और चुम्मन साहू पति पत्नी रहते थे। वही के ही दौलत पटेल नामक युवक से प्रतिमा का अवैध प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बात की जानकरी चुम्मन को हुई तो दोनों पति पत्नी में विवाद होने लगा। लगातार विवाद होने की वजह से बात बिगड़ गई। इसी बीच चुम्मन ने पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस घटना के बाद प्रतिमा और दौलत ने चुम्मन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। गत 26 जुलाई की आधी रात प्रतिमा ने दौलत के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर चुम्मन की हत्या कर दी और परिजनों को बताया कि ज्यादा शराब पीने की वजह से चुम्मन की मौत हो गई। लेकिन चुम्मन के परिजनों को प्रतिमा पर पहले से शक था।संदेह के आधार पर उन्होंने सोमवार को पांडुका थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू की। दोनों हिरासत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।