ChhattisgarhNationalPolitics

कांग्रेस के सोशल मीडिया में पीएम मोदी के वीडियो में वाशिंग पाउडर का गाना लगाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले….

रायपुर। लोकसभा की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों का जवाबी जंग लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के सोशल मीडिया में पीएम मोदी के वीडियो में वाशिंग पाउडर का गाना लगाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भ्रम फैलाना, झूठ बोलना कांग्रेस की नियति है। कांग्रेस मुद्दा विहीन पार्टी है। इन्होंने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमले किए हैं। ये बताता है कि कांग्रेस किस स्तर तक नीचे जा सकती है। लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति ऐसी होगी कि उन्हे नेता प्रतिपक्ष भी नहीं मिलेगा।

प्रियंका गांधी की सभाओं को लेकर अरुण साव ने कहा…

प्रियंका गांधी की सभाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में उनकी संख्या ज्यादा है। कांग्रेस समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठा वादा कर सरकार में आती है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जिसे देश-प्रदेश से मतलब नहीं है।

योगी जी ने उत्तरप्रदेश को आगे बढ़ाया। वे राष्ट्रवाद का झंडा लेकर चलते हैं : डिप्टी सीएम अरुण साव

वहीं प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ की राजनांदगाँव में होने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि योगी जी ने उत्तरप्रदेश को आगे बढ़ाया। वे राष्ट्रवाद का झंडा लेकर चलते हैं। जनता उन्हें सुनना चाहती है। प्रियंका के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा के बड़े नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभाएं हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह भी शाम को आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाएं हैं, मेरी भी सभाएं हैं। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा की तैयारियों का जायजा लेने जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button