बस्तर की बेटियों ने पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

रायपुर। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें बस्तर की बेटियों ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की यशस्वी सिंह (12 वर्ष बालिका वर्ग) और साक्षी सिंह चौहान (14 वर्ष बालिका वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि वेदांत साहू और कोमल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। ये प्रतियोगिता 26 से 28 तारीख तक चली। जिसमें देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी टक्कर के बीच भी बस्तर की बेटियों ने अपना पूरा दम दिखाया। यह प्रतियोगिता इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन और कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन के सीईओ मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले और सचिव तारीख जरगर ने विजेताओं को बधाई दी। वहीं छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष बाघ, कार्यकारी सचिव शेख समीर, मनीष निषाद और बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव भगत सोनी, संरक्षक गौतम कुंडू, ममता पांडेय, मार्कण्डेय सिंह और के. ज्योति ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *