सीएम साय ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट में तीन नए मंत्री मंडल का विस्तार हुआ है। राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव को शपथ दिलाई है और आज ही सीएम साय ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। साय ने पुराने मंत्री के विभगों में भी बदलावों किया है। शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी गजेंद्र यादव को दी गयी है। वहीं गुरु खुशवंत को कौशल विकास, रोजगार और अनुसूचित जाति विभाग दिया है। राजेश अग्रवाल को प्रर्यटन और संस्कृति विभाग दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभागों का बंटवारा करने के बाद मिडिया से बात करते हुए कहा -सभी नए सदस्यों को बधाई दी है। सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।

सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *