21 अगस्त तक होगा मंत्रिमंडल विस्तार, CM को केंद्रीय नेतृत्व से मिली हरी झंडी, तीन नये मंत्री होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की खबर सुर्ख़ियों में है। 21 अगस्त से पहले 3 नये मंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट में शामिल होंगे। राजधानी में इस समय मंत्री के दावेदारों की दौड़धूप तेज हो गई है।

सभी अपने नेताओं से मिलकर दावेदारी पेश कर रहे हैं, हालाँकि सूत्रों का कहना है कि नये मंत्रियों में दो मंत्री संगठन और 1 आरएसएस की पसंद का होगा।

संगठन सूत्रों के मुताबिक भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री को अपना मंत्रिमंडल बढाकर 14 करने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिसके बाद से राजधानी में सरगर्मी तेज हो गई है। पुराने मंत्रियों के बारे में बताते हैं कि किसी भी वर्तमान मंत्री को हटाया नहीं जा रहा है।

उनकी कुर्सी सुरक्षित रहेगी। बता रहे हैं कि यह विस्तार मुख्यमंत्री साय के जापान-कोरिया यात्रा से पहले हो जायेगा। उनका दौरा 21 अगस्त से शुरू हो रहा है।

अगले 5 दिनों में नये मंत्रियों के शपथग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। अगर बड़े नेताओं की दखलंदाजी नहीं हुई तो यह 21 से पहले हो जायेगा। अगर नामों को लेकर कुछ असमंजस होता है तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है और मुख्यमंत्री के विदेश यात्रा से लौटने बाद किया जायेगा।

इन नामों की चर्चा
1 . अमर अग्रवाल -पूर्व मंत्री – वर्तमान में बिलासपुर विधायक
2 . अजय चंद्राकर – पूर्व मंत्री -वर्तमान में कुरुद विधायक
3 . गजेंद्र यादव – दुर्ग विधायक – पूर्व आरएसएस प्रचारक बिसराराम के पुत्र
4 . गुरु खुशवंत साहेब – आरंग विधायक -युवा और सतनामी समाज के गुरु
5 .
राजेश अग्रवाल – अंबिकापुर विधायक -कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व् पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को हराया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *