Chhattisgarh
बड़ी खबर : IPS अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 7 अधिकारी चयनित

रायपुर। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के सात राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों को IPS अवार्ड कर दिया है। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
साल 2020 की वैकेंसी से 5 अफसर उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत IPS अवार्ड हुए हैं। वहीं, 2021 की वैकेंसी से दो अफसर दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर IPS अवार्ड हुए हैं। अब इन अफसरों को बाद मैं IPS बैच अवार्ड किया जायेगा। भारतीय पुलिस सेवा की शर्तों के मुताबिक अब इन अफसरों को 1 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में रहना होगा।
