रायपुर। तीजा पर्व के पहले दुर्ग जिले से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म पुलिस को बताया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार , ये घटना नेवई थाना क्षेत्र की है। एक साल पहले राजनांदगांव के खपरी निवासी मृतिका दीक्षा दुबे 20 वर्ष की शादी 11 जुलाई 2024 को मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी से हुई थी। परिजनों ने बताया की शादी के बाद से ही आए दिन उनकी बेटी से छोटी-छोटी बात पर मारपीट करता था। कई बार तो आरोपी ने उनकी बेटी को मायके भी छोड़ देता था। परिजनों की समझाइश के बाद आरोपी पत्नी को अपने घर लाकर भी मारपीट किया था।
घटना वाले दिन भी आरोपी ने पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर किया। पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। इस पूरी घटना के बाद परिजनों के ऊपर दुःख का पहाड़ टूटा हुआ। मृतिका के परिजनों ने आरोपी दामाद पर बेटी से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।