रायपुर। कोरबा जिले में तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों बच्ची तालाब में नहा रही थी।
जानकारी के मुताबिक ,पाली थाना क्षेत्र में तीन बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतको की पहचान इंदु (7 वर्षीय), राखी (8 वर्षीय) और साधना (8 वर्षीय) के रूप में हुई है.तीनों बच्ची आपस में सहेली थी और एक ही पारा की थी। तालाब के पास ग्रामीण ने शव तैरता देखा. उसके बाद भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.दरअसल उस दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और घर पर ही थीं. उनके परिजन काम पर गए हुए थे. दोपहर के समय तीनों तालाब नहाने गई थीं. काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. परिजन और ग्रामीण तालाब पर पहुंचे तो किनारे पर तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले. इसी दौरान तालाब में इंदु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया.
