रायपुर। बिलासपुर जिले में एक पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके मिले। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 का है। मंगलवार सुबह में 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आई, जिसे सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे.इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी.
मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे. वह दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रहते थे. पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था.पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है. दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचानाम किया गया. पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
